2013 से 2023 तक का गौ सेवा धाम का सफर

2013 से 2023 तक का गौ सेवा धाम का सफर

देवी चित्रलेखा जी ने 2013 में गौसेवा धाम हॉस्पिटल कि शुरुआत की थी। यह हॉस्पिटल हरियाणा के पलवल जिले के होडल में (ब्रज वृन्दावन के समीप ) स्थित है। गौ सेवा धाम हॉस्पिटल गौमाता और सभी जीव जंतुओं का निशुल्क उपचार करता आ रहा है आज (अप्रैल 2023) 20000 से 25000 हजारों गौवंशो का यहाँ लाकर उनका इलाज हो चुका हैं, और 5000 से ज्यादा गौवंश को अन्य जगहों पर जाकर इलाज किया है। गौसेवा धाम हॉस्पिटल में गौवंशो के लिए सभी सुविधाएं हैं। इस परिसर में गौ माता के ट्रीटमेंट के लिए 15 - 20 वेटेनरी डॉक्टर्स की एक टीम है। जो किसी भी केस के लिए हमेशा तैयार रहती हैं साथ ही 25 - 30 गौ सेवक हैं जो यहां पर गौमाता की सेवा और चारा पानी की व्यवस्था सँभालते हैं। इस परिसर में मेडिकल स्टोर की सुविधा है जिसमें गौवंशो की हर बीमारी की दवाई उपलब्ध है।चाहे कोई छोटी चोट हो या बड़ा ऑपरेशन।

इस परिसर में गौवंशो के चारे की पूर्ति करने के लिए आधुनिक चारा कटर मशीन भी है। गौ माता की रसोई घर में रोटी बनाने के लिए आटोमेटिक रोटी मेकर मशीन है जो एक घंटे में 1000 रोटियां बनाती है। यहाँ पर गायों के साथ-साथ और भी जीवों का इलाज किया जाता है जैसे कुत्ता, बिल्ली, बन्दर, खरगोश, बकरी, मोर, तोता, कबूतर, नीलगाय, आदि बेजुबान जीवों का इलाज किया जाता हैं। साथ ही गौमाता को बढ़ावा देने के लिए गौमाता के उत्पाद से निर्मित कुछ पदार्थ बनाये गए हैं जैसे कि धूपबत्ती, जोड़ों के दर्द का तेल, दन्त मंजन, गौअर्क, गौमाता का शुद्ध देशी घी, पंचगव्य, डायबिटीज की गोली, कंडे, और भी बहुत प्रकार के उत्पाद बनाये जाते है। और इस परिसर में गौवंशो के लिए अलग अलग वार्ड भी बने हुए हैं जैसे - आई सी यु वार्ड, कैंसर वार्ड, दृष्टिहीन वार्ड ,तीन पैर गोवंश वार्ड, जनरल वार्ड, गौ पालन वार्ड। गौवंशो के लिए ऑपरेशन थ्रेटर भी है जिसमें सभी ऑपरेशन किये जाते हैं और एक अत्याधुनिक लैब भी है जिस में सभी प्रकार के जाँच की जाती हैं।

2013 से 2023 तक का गौ सेवा धाम का सफर

जिन गौवंशो को खड़े होने में परेशानी आती हैं उनको खड़ा करने के लिए फोर्क लिफ्टर मशीन भी हैं। गायों को बढ़ावा देने के लिए गाय के गोबर का उपयोग करके केंचुआ खाद तैयार किया जा रहा है जोकि रसायन मुक्त खाद है इसे हम किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे, बागान, खेती में प्रयोग करना चाहिए। इस परिसर में एक कथा हॉल है जहॉ पर देवी चित्रलेखा जी कथा वाचन करती है।

यहाँ कथा करवाने वाले व्यक्तियों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था है। यहाँ आकर लोग अपने जन्मदिन गौमाता के साथ मनाते हैं। जो सेवार्थी यहाँ आते हैं उनके लिए चाय,लस्सी की सेवा निःशुल्क की जाती है।

Login Your Account

Ready to get best offers? Let's get started!

You have already account Click Here

Ready to get best offers? Let's get started!

You have already account Click Here

Forgot Password

Go to Login Click Here